[ad_1]

वार्षिक चुनाव में 70 फीसदी मतदान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को 69.66 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 6817 मतदाताओं में से 4749 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिविल कोर्ट परिसर में सुबह से देर शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान का परिणाम आज आएगा। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
बता दें कि शमिवार को एल्डर्स कमेटी ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की सुबह 10 बजे से मतदान शुरू कराया। मतदान की गति शुरू में धीमी थी, लेकिन दोपहर बाद तेजी आई। मतदाताओं की संख्या 6817 थी, इसमें आजीवन सदस्य 4589 व साधारण सदस्य 2228 थे। मतपत्र देने के लिए 16 टेबल की व्यवस्था की गई थी। मतदाताओं को दीवानी न्यायालय परिसर से होकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में बने बूथ में वोट डालकर कलेक्ट्रेट की तरफ से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई थी। अधिवक्ताओं को प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच से होकर वोट डालने जाना पड़ा। मतों की गिनती शुरू हो गई है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सात पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसमें अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, राधेमोहन त्रिपाठी, एचएच नैय्यर, अशोक सिंह प्रिंस, विजय बहादुर सिंह और रामजनम सिंह शामिल हैं।
[ad_2]
Source link