[ad_1]
पिछले बार की तरह इस बार भी माता का चरण स्पर्श नहीं होगा। तीनों मंदिरों विंध्याचल, अष्टभुजा व काली खोह की देसी व विदेशी पुष्पों से भव्य सजावट हो रही है। घाटों को भी खूबसूरत ढंग से सजाया जा जा रहा है। नवरात्र के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए त्रिकोण परिक्रमा पथ पर इलेक्ट्रिक बस का नि:शुल्क संचालन होगा। विंध्याचल बस अड्डा से बस चलेगी और दिनभर में पांच चक्कर लगाएगी। इसी प्रकार बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए चार गोल्फ कार्ट का संचालन होगा।
ये गोल्फ कार्ट पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी कोतवाली मार्ग में संचालित होंगे। ये गोल्फ कार्ट यात्रियों को मंदिर ले आने व ले जाने का काम करेंगी। यह सुविधा भी नि:शुल्क होगी। चैत्र नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की तरफ से नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विंध्य कॉरिडोर का कार्य अंतिम चरण में है। कॉरिडोर लोकार्पण से पूर्व विंध्याचल आने वाले श्रद्धालु इस नवरात्र नई सुविधाओं, तैयारियों से रूबरू हो सकेंगे। जिला प्रशासन भी इस नवरात्र को खास बनाने में लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें: विंध्य महोत्सव के पहले दिन मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति, 22 से 30 मार्च तक होंगे कई आयोजन
विंध्य महोत्सव के दौरान नौ दिन देवी के नौ रूपों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके माध्यम से देवी के रूपों, उनके महात्म्य के बारे में रोचक ढंग से बताया जाएगा। नई पीढ़ी की इससे जानकारी बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय मानक समय प्वाइंट पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।
[ad_2]
Source link