Chaitra navratri 2023: वाराणसी के दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, ‘जय माता दी’ के नारों से गूंजा शहर

[ad_1]

नवरात्र के पहले दिन दुर्गाकुंड में दर्शन पूजन करते लोग

नवरात्र के पहले दिन दुर्गाकुंड में दर्शन पूजन करते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र पर शिव की नगरी शक्ति की आराधना में लीन हो गई। मां आदिशक्ति के अनुष्ठान घर से लेकर मंदिरों तक हो रहे हैं। भक्त नवरात्र की प्रतिपदा पर मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन कर रहे हैं। माता शैलपुत्री के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतार देखने को मिल रही है। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग के साथ ही गर्भगृह से लेकर मंदिर परिक्षेत्र की धुलाई, रंगाई-पुताई का काम मंगलवार को ही पूरा हो गया था। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मी की तैनात किए गए हैं। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर, भदैनी स्थित नौ दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी, कमच्छा स्थित कामाख्या देवी और बड़ी शीतला मंदिर में पहले नवरात्र को भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *