Chamba: विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन

[ad_1]

On Vijay Dashami Rashtriya Swayamsevak Sangh performed weapon worship and path sanchalan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन
– फोटो : संवाद

विस्तार


 विजय दशमी पर ऐतिहासिक चंबा चौगान व शिमला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन ओर पथ संचालन का आयोजन किया गया। शिमला में सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए नाज और नाज से सीटीओ तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन किया। इसमें संघ के स्वयं सेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

चंबा में सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूजा-अर्चना की और फिर संघ का गीत गायन और प्रतिज्ञा ली गई। इस मौके पर मुख्यतिथि इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्थान त्रिमूर्ति अस्पताल के चिकित्सक संजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित  किया। इसके बाद छतराड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवदयाल शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *