[ad_1]

दियोला में उतरा विदेशी पायलट
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडर में उड़ान भरकर एक विदेशी पायलट चंबा जिले के भरमौर के दियोला में उतरा। अचानक गांव के उपर पैराग्लाइडर देखकर लोग डर गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस चौकी होली के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विदेशी सैलानी से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि पायलट हवा के तेज प्रवाह के साथ बीड़ बिलिंग से होते हुए भरमौर के दियोला पहुंच गया।
[ad_2]
Source link