Chamoli: हल्दापानी में भू-धंसाव…मकानों में पड़ीं बड़ी-बड़ी दरारें, 70 भवनों पर मंडरा रहा खतरा

[ad_1]

हल्दापानी में भूं-धंसाव

हल्दापानी में भूं-धंसाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण चमोली जिले के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के बाशिंदों की रात की नींद उड़ गई है। आपदा प्रभावित परिवार रातभर सो नहीं पा रहे हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को भूस्खलन का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से भूस्खलन के ट्रीटमेंट पर कोई ध्यान कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे यहां भूस्खलन बढ़ता ही जा रहा है।

हल्दापानी के विकासनगर मोहल्ले में हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए बीते वर्ष नवंबर में 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की, लेकिन अभी तक भी यहां कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आपदा प्रभावित अनीता रतूड़ी ने कहा कि तहसील और राजस्व विभाग के अधिकारी कई बार भूस्खलन क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी यहां सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ।

Rishikesh: घूमने आया था नव विवाहित जोड़ा, वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक गायब हुई पत्नी, इसके बाद…

 

अब कुछ ही महीनों में बरसात शुरू हो जाएगी, भूस्खलन से आंगन पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है, जिससे यहां रहने में भी डर लग रहा है। प्रभावित सुरेंद्र सिंह भंडारी का कहना है कि लगातार भूस्खलन होने से कई मकान रहने लायक नहीं हैं। प्रशासन की ओर से क्षति का मुआवजा भी नहीं दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *