Chamoli News: हेलंग के जंगल में घास काटते हुए फिसला पैर, खाई में गिरकर महिला की मौत

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

Updated Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST

Chamoli News: Woman Fall into ditch while cutting grass, dies after falling into ditch

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार


हेलंग के जंगल में घास काटते समय एक महिला पैर फिसलने से खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव खाई से बाहर निकाला। सलूड़ निवासी पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल चारा पत्ती लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी।

देवभूमि में प्रेम की ‘कलंक’ कथा: नये प्यार के लिए पुराने की चढ़ा दी बलि, सलाखों के पीछे पहुंचे लव बर्ड्स

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। स्थानीय निवासी देवी लाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं। जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *