[ad_1]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान सुबह सैर पर जरूर निकलते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर पिछले दिनों उनकी मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वह अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले।
सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।
इसी दौरान सीएम ने यहां बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले जहां उन्होंने पानी भर रही महिला से बताचीत कर पेयजल की स्थिति के बारे में जाना।
महिला नेओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में पानी नियमित आ रहा है।
मुख्य बाजार होते हुए सीएम धामी गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनका हाल चाल जाना।
[ad_2]
Source link