Champawat: हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय वीरांगना का शव, शरीर से गायब थे गहने, परिवार में मचा कोहराम, तस्वीरें

[ad_1]



जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा।


शव देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। 


मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। 


सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *