यूपी के चंदौली जिले में रविवार को घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चंदौली में रेलवे लाइन पार करते समय फूल व्यवसायी और सैयदराजा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोहरे में ट्रेनें धीमी गति से चल रही है। बावजूद इसके लगातार इसकी चपेट में आने से लाइन पार करते समय लोगों की मौत हो रही है। एक सप्ताह में पांच से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी राजेश कुमार उर्फ दद्दन सैनी (40) रविवार की सुबह किसी काम से मुंसफ कटरा से सकलडीहा रोड की तरफ जा रहा था। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रेन आती नहीं दिखी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पत्नी मंजू के सामने दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक का बड़ा बेटा आशीष कुमार (10), कृष्ण कुमार (8) और बेटी लक्ष्मी पांच वर्ष की तो समझ में ही नहीं आ रहा था कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
वहीं सैयदराजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर संख्या चार के पास शनिवार की देर रात सुंदरवन निवासी नवमी (38) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ सैयदराजा का सुंदरवन इलाका है। शनिवार को आधी रात के बाद नवमी रेलवे स्टेशन से होते हुए घर लौट रहा था।
वह प्लेटफॉर्म संख्या चार पर रेलवे लाइन पार कर रहा था। कोहरे से आती ट्रेन नहीं दिखी और चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। नवमी की मौत से पत्नी मुन्नी और दो बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। दोनों परिवारों में नववर्ष की खुशियां गम में बदल गईं।
सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम रामपुर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बरहनी भेजवाया। मारुफपुर शेरपुर निवासी मनीष (20) अपने हमउम्र दोस्तों गोलू, कुमार शानू, मुकेश और किशन के साथ सैयदराजा जमानिया मार्ग से अमड़ा की तरफ जा रहा था।
रामपुर पुलिस चौकी के सामने तेज गति से जा रही उनकी कार अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बिजली का खंभा व तार क्षतिग्रस्त हो जाने से बिजली भी बाधित हो गई। तेज आवाज सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण और चौकी के पुलिसकर्मी मौके की तरफ दौड़े पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद सभी कार सवारों को बाहर निकाला
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमिलाई गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित बाइक के पलटने से उस पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय सीएचसी लग ताया गया जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा निवासी राजू गुप्ता (25), दीपा(20) व रोशनी कुमारी (19) बाइक से बाजार जा रहे थे। रास्ते में अमलाई गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फ़ोन कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया।
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले में रविवार को घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चंदौली में रेलवे लाइन पार करते समय फूल व्यवसायी और सैयदराजा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोहरे में ट्रेनें धीमी गति से चल रही है। बावजूद इसके लगातार इसकी चपेट में आने से लाइन पार करते समय लोगों की मौत हो रही है। एक सप्ताह में पांच से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी राजेश कुमार उर्फ दद्दन सैनी (40) रविवार की सुबह किसी काम से मुंसफ कटरा से सकलडीहा रोड की तरफ जा रहा था। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रेन आती नहीं दिखी और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पत्नी मंजू के सामने दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक का बड़ा बेटा आशीष कुमार (10), कृष्ण कुमार (8) और बेटी लक्ष्मी पांच वर्ष की तो समझ में ही नहीं आ रहा था कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
two people died after being hit by train in Chandauli due to fog New Year happiness turned into mourning