[ad_1]

up 112
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सैयदराजा थाना क्षेत्र के सगोई और परसियां गांव के बीच नाले में गुरुवार की सुबह एक युवती का कंकाल मिला है। कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।
यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: रिंग रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, सुल्तानपुर निवासी खलासी की मौत
सैयदराजा थाना क्षेत्र के सगोई से परसियां के बीच बड़ा नाला है। गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब किसी व्यक्ति ने नाले में कंकाल होने की बात कही। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कंकाल किसी युवती का है। इसको कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव के नाले में कंकाल मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
[ad_2]
Source link