[ad_1]

विदेशी सैलानियों की गाड़ी का टायर हुआ पंचर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल से वाराणसी घूमने आ रहे विदेशी सैलानियों की गाड़ी का टायर चंदौली में पंचर हो गया। उन्होंने गाड़ी से उतरकर राहगीरों से मदद मांगी लेकिन उनकी भाषा किसी को भी समझ नहीं आई। बाद में वे किसी प्रकार मुगलसराय कोतवाली पहुंच गए। जहां मौजूद कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने उनकी बातों को समझने के बाद दीवान प्रह्लाद यादव के साथ गाड़ी के पास भेजा।
मौके पर जाने के बाद टायर पंचर देख प्रह्लाद ने मौके पर मैकेनिक को बुलवाया। इसके बाद गाड़ी के टायर का पंचर बनाने के बाद पुलिस ने उन्हें पड़ाव तक छोड़ा। इस दौरान पोलेंड निवासियों ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में पुलिस को शुक्रिया कहा और कहा कि इंडिया इज ग्रेट। पोलैंड निवासी एलेक्स, थॉमस, और जस्टिन इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। पश्चिम बंगाल से किराये के चार पहिया वाहन लेकर वाराणसी आ रहे थे।
[ad_2]
Source link