Chandigarh Baddi RailLine: चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सीएओ ने किया निरीक्षण

[ad_1]

Instructions given to speed up Chandigarh-Baddi rail line, CAO inspected

चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के लिए जमीन समतल की जा रही।
– फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के हरियाणा क्षेत्र का शुक्रवार को भूमि पूजन करने के बाद रेलवे बोर्ड के सीएओ एके सिंह ने हिमाचल में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद चौहान, अभिषेक सिंह और रेलवे लाइन का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार जयदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सीएओ ने हिमाचल के 3.50 किलोमीटर में चल रहे कार्यों की जांच की और कार्य में तेजी लाने के ठेकेदार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य को जल्द पूरा किया जाए। जितनी जल्दी रेललाइन यहां पहुंचेगी, उतनी जल्दी उद्योगपतियों को इसका फायदा मिलेगा। 452 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में हिमाचल के नौ गांव की 33.75 हेक्टेयर जमीन आनी है। संडोली में रेलवे स्टेशन बनेगा।

प्रोजेक्ट प्रबंधक अरविंद चौहान ने बताया कि सीएओ शुक्रवार को हरियाणा राज्य में हुए रेलवे लाइन के भूमि पूजन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। वहां से उन्होंने बद्दी का भी दौरा किया और यहां पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस कार्य को तेजी लेने के भी निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इसका उद्घाटन करना चाहते हैं। इसलिए इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने का प्रयास रेलवे विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले कच्चा माल और तैयार माल आसानी से भेजा जाएगा। अभी यहां ट्रकों से माल आता है जो काफी महंगा पड़ता है। यहां कंटेनर डिपो भी बनाया गया है, लेकिन रेलवे से जुड़ा न होने के कारण उसका उद्योगपतियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *