[ad_1]
Chandra Grahan 2023 Live: चंद्र ग्रहण का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव
चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव इन चार राशियों वालों को मिलेगा. इसमें मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि शामिल हैं. मिथुन राशि को आर्थिक लाभ, कर्क राशि को चतुर्दिक लाभ, वृश्चिक राशि को मनोवांछित लाभ और कुंभ राशि को श्रीवृद्धि का लाभ होगा.
Chandra Grahan 2023 Live: चंद्र-ग्रहण काल का समय
चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार की देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा, इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा.
Chandra Grahan 2023 Live: चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय
चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पूर्व से शुरु हो जाता है. भारतीय समय अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा. इस ग्रहण में चंद्रबिम्ब दक्षिण की तरफ से ग्रस्त होगा.
Chandra Grahan 2023 Live: देश और दुनिया में कहां- कहां दिखाई देगा ग्रहण
चंद्रग्रहण भारत, ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी-पूर्वी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, कैनेडा, ब्राजील , एटलांटिक महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा. भारत में यह ग्रहण शुरुआत से अंत तक दिखाई देगा.
Chandra Grahan 2023 Live: सूतक काल में न करें ये काम
चंद्रग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा. इस दौरान आपको किसी प्रकार का मांगलिक कार्य, स्नान, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए, इस समय आप अपने गुरु मंत्र, भगवान नाम जप, श्रीहनुमान चालीसा कर सकते हैं.
[ad_2]
Source link