Chandrayaan-3: अब कह सकते हैं चंदा मामा अपने घर के… चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग, जम्मू कश्मीर में उत्साह

[ad_1]

Chandrayaan3 landing: special prayer to organize Rameswaram temple jammu live telecaste in school

जम्मू के गांधी नगर स्कूल में चंद्रयान लैंडिंग को लाइव देखते विद्यार्थी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ ही चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। एक कहावत है कि चंदा मामा दूर के, लेकिन भारत के चंद्रयान की सफलता के बाद ये कहा जा सकता है कि चंदा अब अपने घर के हैं। इसे लेकर जम्मू कश्मीर उत्साह का माहौल है। इसके लिए कई लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। 

विभिन्न स्कूलों में इस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए गए, जिनमें चंद्रयान से जुड़ी रोचक जानकारियों के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी बताया गया। वहीं, बच्चों ने भी चंद्रयान और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। 

श्रीनगर में हजरतबल दरगाह पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना की गई। बडगाम में आर्मी गुडविल स्कूल हांजिक की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जाना। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *