[ad_1]

Firozabad News: चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो द्वारा लांच किए गए चंद्रयान-3 की लैंडिंग बुधवार को होनी है। पूरे देश को उस पल का बेसब्री से इंतजार है। मिशन चंद्रयान-3 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी किसान के बेटे का योगदान है। गांव से लेकर जिलेभर के लोग आज उस किसान के बेटे पर गर्व महशूस कर रहे हैं।
चंद्रयान-3 मिशन में टूंडला क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं। चंद्रयान-3 के लांच होने के बाद वह बंगलुरू से इसकी निगरानी कर रहे हैं। अब बुधवार को जब यह चंद्रमा पर लैंड करने वाला है तो धर्मेंद्र के परिजन व गांव के लोग खासे उत्साहित हैं। वह इसके सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
[ad_2]
Source link