Chandrayaan 3 Landing: मुजफ्फरनगर की बेटी शितिशा की टीम ने बनाया चंद्रयान-3 का लैंडर, अरीब हैं मिशन का हिस्सा

[ad_1]

Chandrayaan 3 Landing: Muzaffarnagar daughter Shitisha and her team have made Chandrayaan-3 lander

शितिशा और अरीब अहमद दाएं
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। वेस्ट यूपी में खासा उत्साह इसलिए भी है कि मुजफ्फरनगर का बेटा और एक बेटी भी इस मिशन का हिस्सा हैं।

बारिश के मौसम के बावजूद छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण का साक्षी बनने के लिए खासा उत्साह है। जिले के अवध विहार निवासी शितिशा और उनकी टीम ने जहां चंद्रयान-3 के लैंडर का निर्माण किया हे तो वहीं खतौली निवासी इसरो के वैज्ञानिक अरीब अहमद इस मिशन का हिस्सा हैं।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर दोनों के घर पर पल-पल प्रार्थनाओं और दुआओं में गुजर रहा है। जाहिर है कि चांद पर तिरंगा लहराते ही खतौली में दिवाली और ईद जैसी खुशियां छा जाएंगी। तो शितिशा के घर पर भी मिठाइयां बांटी जाएंगी। इसके लिए परिजन और क्षेत्र के लोग बेहद उत्साहित हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *