Chardham Yatra : केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार, हेल्पलाइन नंबर जारी

[ad_1]

बदरीनाथ केदारनाथ

बदरीनाथ केदारनाथ
– फोटो : file photo

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार हो गया है। इसमें केदारनाथ के लिए 62993 और बदरीनाथ के लिए 51557 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी से शुरू हुए चारधाम यात्रा पंजीकरण में अब तक 1,14,553 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इस साल पंजीकरण के लिए चार माध्यम हैं। इसमें वेबसाइट, टोल फ्री नंबर पर कॉल, व्हाट्सएप और मोबाइल एप के जरिये पंजीकरण की सुविधा है। अब तक वेबसाइट के जरिए 92,397 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। मोबाइल एप से 14, 910 और व्हाट्सएप से 7,246 श्रद्धालुओं ने पंजीकृत कराया है।

उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर यात्री अपना पंजीकरण करा सकते हैं। व्हाट्सएप पर पंजीकरण करने के लिए 8394833833 नंबर पर यात्रा टाइप कर भेजना होगा।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand:  प्रदेश में स्टार्ट अप भरेंगे रफ्तार, युवा उद्यमियों का सहारा बनेगी सरकार, पांच साल 1000 का लक्ष्य

विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

श्रद्धालुओं के लिए यात्रा संबंधी जानकारी एवं सुझावों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसमें टोल फ्री नंबर 1364 व चारधाम कंट्रोल रूम नंबर 0135-2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नंबर 0135-276066, टोल फ्री नंबर 1070 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *