[ad_1]
Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण सामग्री लेकर केदारनाथ पहुंचा चिनूक, छह से 9 बजे तक बंद रही हेली सेवा
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 16 दिनों में 5.51 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश व बर्फबारी के बावजूद दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को चारोंधाम में 46279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें केदारनाथ धाम में 21014, बदरीनाथ धाम में 10025, गंगोत्री में 8453 और यमुनोत्री धाम में 6787 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
#WATCH | Devotees in large numbers continue to visit Uttarakhand’s Shri Badrinath Temple even as the area receives snowfall pic.twitter.com/LYwoLJgzEP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 9, 2023
सुहावने मौसम के बीच सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह ही यात्री रवाना होने शुरू हो गए। आज केदारनाथ धाम में भी बीते दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ अधिक रही। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए भी लाइन लगी है।
मौसम में सुधार के बाद यह पहला मौका है जब मंदिर परिसर शिव भक्तों से खचाखच भरा है। केदारनाथ में भक्तों को बर्फ, बारिश और तेज धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर में तिरपाल की रेन शेल्टर लगाई गई है। परिसर में भक्तों को कतारबद्ध करने के लिए स्टील की रेलिंग लगाई गई है, जिसके ऊपर से रेन शेल्टर लगाई गईं हैं।
[ad_2]
Source link