[ad_1]

चारधाम यात्रा को लेकर प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने और स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को तीर्थ पुरोहित, होटल-ढाबा कारोबारियों ने उत्तरकाशी, बड़कोट, जोशीमठ और श्रीनगर गढ़वाल में विरोध प्रदर्शन किए। इस बीच चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया, पढ़ें जरूरी जानकारी
प्रतिनिधिमंडल में महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती, गंगा सभा गंगोत्री के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, निखिलेश सेमवाल शामिल थे। डॉ. सती के मुताबिक, मुख्य सचिव को चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों, होटल और ढाबा कारोबारियों, घोड़ा-खच्चर वालों की चिंता के बारे में अवगत करा दिया है। उन्हें उम्मीद है कि वे उनकी मांग पर सहानुभूतिपू्र्वक विचार करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव से यह भी अनुरोध किया है कि ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी होगा। स्थानीय लोगों को पंजीकरण की अनिवार्यता से बाहर रखा जाए।
[ad_2]
Source link