Chardham Yatra 2023: खराब मौसम ने बिगाड़ा यात्रियों का कार्यक्रम, होटल-लॉज में दुबके रहे, देखें ये तस्वीरें

[ad_1]

लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी ने केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे यात्रियों का पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया है। यात्री केदारघाटी व अन्य स्थानों पर होटल, लॉज के कमरों में दुबके हुए हैं। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने यात्रियों को जगह-जगह रोक दिया है।

पुलिस द्वारा रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक 18000 यात्री रोके गए हैं। बारिश के चलते ज्यादातर यात्री होटल, लॉज व हट्स के कमरों में दुबके हुए हैं। यात्रियों का कहना है कि यात्रा रोक जाने से उनका शेड्यूल खराब हो गया है। कहीं घूम भी नहीं पा रहे हैं बस होटलों के कमरों में ही दुबके हुए हैं।

19 लोगों का दल बीते 30 अप्रैल को केदारनाथ दर्शन के लिए गुप्तकाशी पहुंच गया था। सभी के हेलीकॉप्टर टिकट बुक थी लेकिन बारिश व बर्फबारी के कारण सिर्फ पांच लोग ही केदारनाथ पहुंच पाए हैं, जो वहीं रुके हुए हैं। अन्य 14 लोग हम यही हैं। धाम में रुके लोगों में मेरी पत्नी व बेटी भी शामिल है। वे कब सकुलश नीचे आ पाएंगे चिंता हो रही है। -बजरंग लाल, निवासी हैदराबाद

 



मौसम ने हमारा चारधाम यात्रा का पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया है। तीन दिन से यहीं रुके हुए हैं, जिससे बाबा के दर्शन भी नहीं हो पाए हैं। – संजय कुमार शुक्ला, निवासी महाराष्ट्र


हमारा आठ लोगों का दल बीते एक मई को केदारनाथ यात्रा को लेकर गुप्तकाशी पहुंचा था। बीते दो दिन से क्षेत्र में बारिश हो रही है। हेलिकॉप्टर का संचालन भी नहीं हो रहा है जिससे अब भगवान बदरीनाथ की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं। – आलोक गुप्ता, निवासी, मुंबई

 


दूसरी तरफ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम के हिसाब से केदारनाथ यात्रा का संचालन होगा। 


बताया कि धाम में बर्फबारी से यात्री व्यवस्थाओं को जुटाने में दिक्कत हो रही है।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *