[ad_1]

रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : i stock
विस्तार
चारधाम यात्रा मार्गों पर मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार ने केंद्र से 500 करोड़ की मांग की है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को योजना का प्रस्तुतीकरण दिया, जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप दे दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि नई योजनाओं के तहत चारधाम के अंतर्गत आने वाले पांच चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण के साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब सहित कार्डिक यूनिट, ट्रामा सेंटर व मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कार्मिकों को प्रोत्साहन भत्ता भी देने की योजना है।
डॉ.रावत ने बताया कि हर साल चारधाम यात्रा पर देशभर से लाखों यात्री आते हैं। लेकिन इन स्थानों पर सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते यात्रियों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाती। इसे देखते हुए पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए अलग पैकेज की मांग रखी गई थी। जिसकी विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए करीब 500 करोड़ की मांग की गई है।
[ad_2]
Source link