Chardham Yatra 2023: परिवहन विभाग की साइट में आई दिक्कत, नहीं बन पा रहे ट्रिप कार्ड, मुश्किल में ट्रांसपोर्टर

[ad_1]

There was a problem in the site of the transport department, trip cards could not be made

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग की वेबसाइट में टैक्स अपडेट होने में समय लग रहा है। इस वजह से वाहनों के ट्रिप कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकांश वाहनों को तीन के बजाय मात्र दो धामों का ट्रिप कार्ड बनाकर रवाना किया जा रहा है।

परिवहन विभाग की ट्रिप कार्ड बनाने वाली वेबसाइट में मई का टैक्स अपडेट नहीं हो हुआ है।

केवल अप्रैल तक का टैक्स प्रदर्शित होने से दो धामों के ही ट्रिप कार्ड बन रहे हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों को परेशानी हो रही है। ट्रांसपोर्टर नवीन भट्ट, रवि जैन, अजय बधानी आदि ने बताया कि वाहन स्वामी मई का टैक्स जमा कर रहे हैं इसके बावजूद वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इसे अपडेट होने में दो-तीन दिन लग जाएंगे। यात्रा की एक ट्रिप की अवधि 10 दिन की होती है, जो फिलहाल तीन मई तक हो रही है।

दूसरा ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए काटने पड़ेंगे चक्कर

ट्रांसपोर्टर नवीन भट्ट ने बताया कि दूसरा ट्रिप कार्ड बनाने के लिए पहली यात्रा को ऑनलाइन ब्लॉक करना पड़ता है, लेकिन बेवसाइट पर पुरानी यात्रा को ब्लॉक करने का विकल्प नहीं आ रहा है। मई का टैक्स अपडेट होने में देर लगने और पुरानी यात्रा को ब्लॉक न कर पाने से दो धामों का ट्रिप कार्ड बन पा रहा है। इस ट्रिप की समयावधि तीन मई को पूरी होने के बाद ट्रांसपोर्टरों को दूसरा ट्रिप कार्ड बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: शिक्षा विभाग में अनिवार्य तबादलों से बचने के लिए शुरू हुआ खेल, हैरान करने वाला सच आया सामने

ट्रिप कार्ड की साइट पर जो दिक्कत आई है उसे एनआईसी की ओर से ठीक कर दिया गया है। हालांकि, तीन ट्रांसपोर्टरों ने एआरटीओ कार्यालय आकर मैन्युअल ट्रिप कार्ड बनवा लिये हैं। – अरविंद पांडे, एआरटीओ (प्रशासन)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *