Chardham yatra 2023: बदरी-केदार के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, आदेश जारी

[ad_1]

Chardham yatra 2023 On the opening of Badri-Kedar doors flowers will be showered on devotees by helicopter

बदरीनाथ केदारनाथ
– फोटो : file photo

विस्तार

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इस संबंध में सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: रुड़की में प्रतिबंधित जुलूस को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने भीड़ को दौड़ाया; इलाके में PAC तैनात

 

शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। दोनों धामों के कपाट खुलने पर पुष्प वर्षा की जाएगी। पहली बार सरकार की ओर से कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *