Chardham Yatra 2023: मार्गों में 29 विशेषज्ञ व 182 डॉक्टर तैनात, आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किए जाएंगे यात्री

[ad_1]

Chardham Yatra 2023: Pilgrims will be airlifted in case of emergency to Higher Centers

ऋषिकेश एम्स
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश और राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जाएगा, जिससे किसी भी गंभीर परिस्थिति में तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गत दिनों यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हार्टअटैक से दो तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी। इसे देखते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तीर्थयात्रियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश व राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर पहुंचाया जाए। जिससे समय रहते यात्रियों को गंभीर हालत में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से बेहतर उपचार दिया जा सके।

Kedarnath: 35 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, चरम पर भक्तों का उल्लास, कल खुलेंगे कपाट, तस्वीरें

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर 48 स्थायी व 23 अस्थायी चिकित्सा इकाई स्थापित की गई हैं। जहां पर 29 विशेषज्ञ डॉक्टरों व 182 चिकित्साधिकारी तैनात किए गए हैं। 95 पीओसीटी डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं। इससे ईसीजी व ऑक्सीजन स्तर की भी जांच कर सकेंगे। इसके अलावा 272 पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती किए। इसमें 182 स्टाफ नर्स व 90 फार्मासिस्ट शामिल हैं। यात्रा मार्गों पर 200 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डिक सेंटर स्थापित किया गया। जहां पर कार्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले जिलों के डीएम व सीएमओ को हेली एंबुलेंस सेवा के लिए अधिकृत किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *