Chardham Yatra 2024: इन दो रूटों पर हेलिकॉप्टर सेवा की तैयारी तेज, सरकार की शर्तों पर होगा संचालन

[ad_1]

Chardham Yatra 2024: Preparations for helicopter service on two routes Kedarnath Yatra Hemkund Sahib

हेली सेवा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर जहां केदारनाथ के लिए हेली सर्विस की तैयारी में जुट गया है तो वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया रूट पर भी हेली सेवा की तैयारी में जुट गया है।

यूकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, हर साल की तरह इस साल भी चारधाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा चलाई जाएगी। लिहाजा, हेली कंपनियों से निविदा मांगी गई है। इसमें एक रूट तो फाटा से केदारनाथ का है और दूसरा रूट हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया का होगा।

ये भी पढ़ें…Badrinath Dham:  12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट, राजदरबार में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर घोषित की गई तिथि

दोनों रूटों पर जितनी कंपनियां आएंगी, उन्हें सरकार की शर्तों पर हेलिकॉप्टर का संचालन करना होगा। आपको बता दें कि पिछले साल यूकाडा ने हेली सेवाओं के टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की थी। इस साल भी यह प्रक्रिया जारी रखने की तैयारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *