Chardham yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह…पंजीकरण की दोगुनी रफ्तार, दो दिन में आंकड़ा पांच लाख पार

[ad_1]

Chardham Yatra 2024 Online Registration Numbers crosses five lakh in two days Uttarakhand News in Hindi

चारधाम यात्रा
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


चारधाम यात्रा पर आने के लिए इस बार भी तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। यात्रा के लिए दोगुनी रफ्तार से पंजीकरण हो रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो चुका है। 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज होगा।

10 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि हुई है। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पर्यटन विभाग ने चार धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। दो दिन में 5.16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

पहले दिन 2.50 लाख पंजीकरण का रिकॉर्ड बना था। इस तेजी के साथ पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। दो दिनों में केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण की संख्या 1.73 लाख से अधिक हो गई है। जबकि बदरीनाथ के लिए 1.48 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *