Chardham Yatra 2024: वातानुकूलित टेंट में बैठ पंजीकरण का इंतजार करेंगे चारधाम यात्री, मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक टोकन

[ad_1]

Chardham Yatra 2024 : Pilgrims will wait for registration sitting in AC tents will get electronic Token

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इस बार चारधाम यात्री पंजीकरण के लिए तपती गर्मी में खड़े नहीं रहेंगे। पंजीकरण करने वाली कंपनी की ओर से यात्रियों को इलेक्ट्राॅनिक टोकन दिए जाएंगे। इन टोकन को लेकर तीर्थयात्री वातानुकूलित टेंट के अंदर बैठकर पंजीकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। 112 बेड की डोरमेट्री में भी एयर कंडीशनर लगेंगे।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्रांजिट कैंप परिसर और डोरमेट्री, पंजीकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण के लिए टोकन दिए जाएंगे। टोकन लेकर तीर्थयात्री पंजीकरण केंद्र के सामने बने वातानुकूलित टेंट (जर्मन हैंगर) में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे।

आईएसबीटी और ट्रांजिट कैंप के आसपास पांच स्थानों पर हिंदी और अंग्रेजी में इलेक्ट्राॅनिक बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों में चारधाम यात्रा मार्गों के खुलने बंद होने के अलावा अन्य जानकारी भी होंगी। ट्रांजिट कैंप के दूसरे तल पर स्थित 112 बेड वाली डोरमेट्री को भी वातानुकूलित किया जाएगा। आईएसबीटी में बसों की पार्किंग की जगह पर किए गए अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी, एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Dehradun Airport: समर शेड्यूल में दिल्ली-मुंबई समेत 25 फ्लाइटों को मंजूरी, इन शहरों के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

अप्रैल से खुल सकता है ऑनलाइन पंजीकरण

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि एक अप्रैल से चारधाम यात्रा का पंजीकरण शुरू किया जा सकता है। बदरीनाथ, केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि जारी होनी बाकी है। जब तक गंगोत्री यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित वहां कपाट खुलने की मुहूर्त की घोषणा नहीं करते तब तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किया जा सकता।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *