ChatGPT ने एलन मस्क को बताया विवादास्पद! लिस्ट में ये नाम भी शामिल… ट्विटर चीफ ने यूं किया रिएक्ट

[ad_1]

ChatGPT vs Elon Musk : माइक्रोसॉफ्ट का चैटबॉट चैट जीपीटी (ChatGPT) को टेक जगत की सबसे बड़ी क्रांतियों में से एक बताया जा रहा है. लाॅन्च होने के बाद से ही हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. चैटजीपीटी की पहचान एक सुलझे हुए चैटबॉट के रूप में है लेकिन अब यह ऐसे जवाब देने लगा है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है. चैटजीपीटी पिछले कुछ दिनों से अपने अजीबोगरीब जवाब की वजह से चर्चा में है. हाल ही में चैटजीपीटी ने एलन मस्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को विवादास्पद माना है.

ChatGPT ने किन्हें बताया ‘विवादास्पद’?

अमेरिकी राजनेता और एंटरप्रेन्योर इस्साक लैटेरेल (Isaac Latterell) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें चैटजीपीटी ने एलन मस्क, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, नरेंद्र मोदी, कान्ये वेस्ट और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को विवादित शख्सियत बताया है. लैटेरेल ने एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (चैटजीपीटी) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और किम कर्दाशियन को विवादास्पद बताया है.

ChatGPT ने किन्हें बताया ‘अच्छा’?

ChatGPT ने यह भी कहा कि इन सार्वजनिक हस्तियों के साथ खास तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए. चैटजीपीटी ने जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क को विवादास्पद और विशेष तरीके से व्यवहार लायक बताया है, वहीं उसने जो बाइडन, जेफ बेजॉस और बिल गेट्स को अच्छा कहा है. कई ट्विटर यूजर्स ने कहा है कि चैटजीपीटी ने मीडिया कवरेज के आधार पर यह लिस्ट जारी की है. ऐसे में OpenAI के ChatGPT की कोई गलती नहीं है. लैटेरेल के ट्वीट पर एलन मस्क का रिएक्शन आया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *