Chhath Puja: बिहार में जो नहीं होता, वह हो गया; नहाय खाय की रात से खरना की सुबह तक 5 की मौत, शराब की बात आ रही

[ad_1]

Liquor ban in bihar, many people died due to drinking alcohol in Sitamarhi.

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में छठ के नहाय खाय से शुद्ध और सात्विक भोजन की परंपरा रही है। छठ के दौरान लोग आपसी दुश्मनी तक नहीं निभाते। यहां तक कि हर साल अपराध भी घट जाता है। लेकिन, इस बार अजूबा हो गया। एक साथ एक जिले में पांच की मौत हो गई है। शराबबंदी के बीच शराब से ही मौत की बात लोग कह रहे हैं। छठ की तैयारियों में जुटी पुलिस और सरकार के लिए यह बड़ा सिरदर्द है, जिसके कारण न तो प्रशासन शराब की बात कह रहा है और न परिजन इसपर मुंह खोल रहे हैं। मौत की वजह पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इलाके के लोग चुलाई हुई शराब में गड़बड़ी से मौत की बात कह रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड के बेदौल गांव की घटना से पटना तक हड़कंप है।

चार लाशें जल गई, एक का हो रहा पोस्टमार्टम

इन मौतों के मामलों को दबाने के प्रयास की हकीकत ऐसी है कि आननफानन में चार लाशों को जला भी दिया गया। मीडिया में बात आने के बाद पांचवें मृतक अवधेश यादव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिन चार लोगों की लाश बगैर पोस्टमार्टम के जल्दी-जल्दी में जलाई गई, उनके परिजन अचानक हुई मौत के सवाल पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

पिता ने बताई मौत की पूरी कहानी 

मृतक अवधेश राय के पिता नागेंद्र राय का कहना है कि उसके पुत्र अवधेश के दोस्त को पुत्र रत्न की प्राप्ति की ख़ुशी में वह पार्टी देने की बात कहकर मछली और तीन बोतल शराब लाया। वह और उसका मित्र दोनों चावल और मछली तथा मूली की भुजिया खाया। फिर दूसरी जगह पर बैठकर करीब 6 लोगों ने एक साथ दुबारा मछली और शराब का सेवन किया। देर रात होने पर सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। अवधेश की स्थिति शुक्रवार के सुबह से ज्यादा बिगड़ने लगी। फिर स्थानीय चिकित्सकों से सलाह लेने के बाद उसे उल्टी भी करवाया गया लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती ही चली गई। अवधेश ने खुद फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया और उनकी मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो गया, जहां देर रात करीब 1:30 बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने की सिर्फ एक मौत की पुष्टि 

पुलिस का कहना है कि 18 नवंबर के मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक निजी में दो व्यक्ति इलाजरत हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची तब तक अवधेश कुमार की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा व्यक्ति रोशन कुमार इलाजरत है। जांच में यह भी बात सामने आई कि अन्य दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, जिसका दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इसको लेकर छापेमारी भी की, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में राजनंदन साहनी, सूर्य प्रताप सहनी उर्फ सैनी और तीसरा शत्रुघ्न सहनी हैं जो एक ही गांव महुआयन के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 93 बोतल नेपाली सौफी शराब और 3 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस का यह भी कहना है कि गिरफ्तार किए गए राजनंदन सहनी पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है, जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में भी VCNB सेक्टर पुलिस अधिकारी और दो स्थानीय चौकीदार को निलम्बित कर दिया गया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *