Chhath Puja 2023: इन फलों के छठ पूजा में जरूर करें शामिल, इनका है खास महत्व

[ad_1]

छठ पूजा 2023

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत इस साल 17 नवंबर 2023 से होगी. चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है.

छठ पूजा 2023

छठ पूजा में कुछ विशेष फल चढ़ाए जाते हैं, जिनके बिना छठ व्रत अधूरा माना जाता है. आइए जानते हैं छठी मैया का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कौन से फल चढ़ाने चाहिए.

छठ पूजा 2023

नारियल

छठ पूजा में नारियल यानी श्रीफल चढ़ाने का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है. मान्यता के अनुसार छठी मईया को श्रीफल अर्पित करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और जीवन के सभी परेशानियां दूर होती है.

छठ पूजा 2023

केला

छठ पूजा में छठी मईया को केला चढ़ाना चाहिए. इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. कहा जाता है कि भगवान विष्णु और छठी मैया को यह फल बेहद प्रिय है. इसे बहुत शुद्ध माना जाता है. इसे भगवान को अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं और सभी परेशानियां दूर करते हैं.

छठ पूजा 2023

डाभ नींबू

डाभ नींबू आकार में सामान्य नींबू से बड़ा होता है. यह नींबू छठी मैया को विशेष रूप से पसंद है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए इसे डाभ नींबू प्रसाद में जरूर चढ़ाना चाहिए.

छठ पूजा 2023

सिंघाड़ा

छठ पूजा के दौरान छठी मैया को सिंघाड़े का भोग भी लगाया जाता है. सिंघाड़ा पानी में उगने वाला फल है और अगर इसे छठी मैया को अर्पित किया जाए तो वह पूरे परिवार पर अपना आशीर्वाद देती हैं.

छठ पूजा 2023

गन्ना

गन्ना बेहद ही शुभ फल माना जाता है और छठी मैया को बेहद पसंद है. गन्ने के रस से ही गुड़ बनाया जाता है और उसी गुड़ को छठ पूजा में प्रसाद के रूप में उपयोग किया जाता है. इसलिए बिना गन्ने के छठ पूजा अधूरी मानी जाती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *