[ad_1]
Chhath puja 2023 live: नहाय-खाय आज
लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है. छठ पूजा को लेकर घर से घाट तक साजसज्जा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. बता दें कि छठ पूजा की नहाय खाय परंपरा में व्रती नदी में स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं. इस दिन व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं.
रवियोग के सुयोग में मनेगा नहाय-खाय
ज्योतिष आचार्य राकेश झा नेकहा कि छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, धृति योग, जयद योग व रवियोग के सुयोग में पहलेदिन नहाय-खाय से होगा. 18 को सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रती खरना करेंगे.
[ad_2]
Source link