[ad_1]

विस्तार
जम्मू के बजालता क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह स्कूल जा रहे बच्चे रेलवे ट्रैक के पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में तीन स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू ले जाया गया। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल जा रहे तीन स्कूली बच्चे ट्रेन के आने से घबरा कर रेलवे ट्रैक पुल से नीचे जा गिरे। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए। आलिया फातिमा (06 उम्र), मोहिउद्दीन (12 उम्र) और हादिया फातिमा (11 उम्र) घायल हो गए। आलिया और मोहिउद्धीन का इलाज जारी है, जबकि हादिया को बचाया नहीं जा सका है।
[ad_2]