[ad_1]
China Spy Balloon: बीते दिनों कई चीनी गुब्बारों को अमेरिका के ऊपर उड़ते हुए देखा गया था. इन गुब्बारों को जासूसी गुब्बारा समझ कर मार गिराया गया था. इन गुब्बारों के मार गिराए जाने के बाद चीन ने इसपर प्रतिक्रिया दी थी और बताया था कि, ये कोई जासूसी गुब्बारे नहीं हैं, ये मौसम की जानकारी देने वाले गुब्बारे हैं और तेज हवाओं की वजह से भटक कर अमेरिका पहुंच गए हैं. इन गुब्बारों को मार गिराए जाने के बाद इनकी जांच की जा रही थी और पता लगाया जा रहा था कि, यह वाकई में मौसम की जानकारी देने वाले गुब्बारे हैं या फिर जासूसी के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले गुब्बारे. हाल ही में इन गुब्बारों पर चीन और अमेरिका के शीर्ष अधिकारीयों ने बात की है और इसी दौरान अमेरिका ने चीन को चेतावनी भी दी है.
[ad_2]
Source link