Chirag Paswan: NDA में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा, मगर चिराग के दावे को चाचा पारस पलटने की तैयारी में ऐसे

[ad_1]

Chirag Paswan There was no seat distribution in NDA but uncle Paras is preparing to overturn Chirag claim

एमएलसी भूषण कुमार राय मीडिया से रूबरू होते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैशाली में हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां 16 जनवरी को अपने पिता दिवंगत राम विलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चुनाव लड़ने को लेकर संकल्प महासभा किया था और हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी एलान किया था।

वहीं, दूसरी तरफ हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पार्टी ने हाजीपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। हाजीपुर पासवान चौक के पास आरएलजेपी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वैशाली एमएलसी भूषण कुमार राय ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि आज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है और हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे, जिसको लेकर आज ही शंखनाद किया जा रहा है।

वैशाली एमएलसी भूषण कुमार राय ने बताया कि हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में हुए विकास को लेकर जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान आरएलजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि चाचा भतीजा दोनों एनडीए में हैं और एनडीए हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का जिम्मेदारी किसको दे रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *