[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पिता बंदूक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों द्वारा बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके पूर्व मौके पर ही उसकी मां की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर लिया है। आरोपी पिता नंदकिशोर त्रिपाठी की तलाश की जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
[ad_2]
Source link