Chunav Result: लालू-नीतीश की पार्टी को दोपहर बाद करिश्मे की उम्मीद, कांग्रेस बोली- बहुमत से सरकार बना रहे हम

[ad_1]

Vidhan Sabha Chunav Vote Counting; Election Results, Bihar Politics, lalu yadav, nitish kumar, Rahul Gandhi

सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी और लालू प्रसाद की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चार राज्यों में चुनाव में मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है। चार राज्यों में चुनाव के रुझान को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो चुकी है। इंडी गठबंधन के अगुवा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दोपहर के रुझान आने के बाद जीत का दावा कर रही। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को दोपहर बाद करिश्मे की उम्मीद है। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि हमलोग पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं। 

कांग्रेस ने कहा- जनता मोदी सरकार के काम से परेशान हो चुकी

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह चार राज्य के चुनाव परिणाम पर बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता मोदी सरकार के काम से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस राहुल गांधी के नाम पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा किया है कि 2024 में भी कांग्रेस विजय होगी।

जदयू-राजद को दोपहर के रुझान का इंतजार

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अभी तो पहला ही रुझान आया है। दोपहर के रुझान आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। राजद की इस बात से जदयू भी सहमत दिखी। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि दोपहर के रुझान के बाद ही चार राज्य की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं जदूय और राजद समर्थकों ने इंडी गठबंधन की जीत का दावा किया है। कहा कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस जीत रही है। वहीं राजस्थान और एमपी में कांटे की टक्कर है। जल्द ही तस्वीर साफ होगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *