CM Dhami: उत्तराखंड के लिए औद्योगिक निवेश जुटाने चेन्नई पहुंचे मुख्यमंत्री, पार्थसारथी मंदिर में की पूजा

[ad_1]

CM Dhami reached Chennai  worshiped at Parthasarathy temple global investors summit Uttarakhand news in hindi

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बुधवार को औद्योगिक निवेश जुटाने के मकसद से चेन्नई पहुंचे। बृहस्पतिवार को वह महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल ताज में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। इस रोड शो में हेल्थ केयर, फार्मा, ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस होगा।

इससे पहले सीएम धामी ने ट्रिप्लीकेन, चेन्नई में स्थित भगवान विष्णु के अलौकिक अवतार पार्थसारथी भगवान के पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेश वासियों की उन्नति और कुशलक्षेम के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की ।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Dham: एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट

पार्थसारथी मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों  कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की पूजा होती है। मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और इसकी वास्तुकला अद्भुत है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *