CM Dhami: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में फेसबुक पर सबसे आगे हैं सीएम धामी, इस नंबर पर हैं योगी

[ad_1]

Uttarakhand CM Dhami tops on Facebook among Chief Ministers of BJP ruled states

सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अब तक के कार्यकाल में धामी फेसबुक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे निकल गए हैं। फेसबुक पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 75 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ट्विटर पर योगी ढाई करोड़ फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही 90 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। किसी भी भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या योगी के फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है। ट्विटर पर सीएम धामी के चार लाख दो हजार के आसपास फॉलोअर्स हैं।

Uttarakhand: सीएम की कुर्सी पर धामी को हुए दो साल, धर्मांतरण समेत लिए कई कड़े और बड़े फैसले जो बन गए नजीर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *