CM Sukhu: दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए सीएम सुक्खू, दोपहर बाद एक बजे तक पहुंचेंगे

[ad_1]

CM Sukhvinder Singh Sukhu Discharge from AIIMS Delhi reached Shimla today

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। आज ही उन्हें एम्स से छुट्टी हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर  बाद एक बजे तक शिमला पहुंच जाएंगे। दिल्ली में शुक्रवार सुबह खराब मौसम और बारिश के कारण हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। अब सीएम आज शिमला पहुंचेंगे।

उच्च अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने कुछ दिनों के लिए लोगों से मिलने-जुलने और सफर नहीं करने की सलाह दी है। शिमला पहुंचने पर भी मुख्यमंत्री कुछ दिन अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला में आराम करेंगे।

मां ने बेटे के स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

सीएम सुक्खू के नादौन स्थित पैतृक गांव भंबड़ा में रहने वाली उनकी माता संसार देई बार-बार बेटे के स्वास्थ्य की अपडेट ले रही हैं। दिन-रात बेटे के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। भंबड़ा गांव में माता संसार देई ने आंखें भरते हुए बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हालांकि उन्हें दिवाली पर बेटे के घर न आने का मलाल भी है। 80 वर्षीय संसार देई ने भावुक होते हुए कहा कि सुक्खू ने उनसे फोन पर कहा है कि मैं ठीक हूं और जल्द घर आकर आपका आशीर्वाद लूंगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह ने बताया कि गत दिवस ही मुख्यमंत्री से बात हुई थी और अब वह स्वस्थ हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *