CM Sukhvinder Sukhu: मनाली के माल रोड पर सैर करने निकले सीएम, बच्चों से पूछा कहां-कहां घूमे

[ad_1]

विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करने मनाली पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नववर्ष की पहली संध्या पर मनाली के माल रोड की सैर की। माल रोड पर पर्यटको में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कुल्लड़ चाय की चुस्की लेते हुए उन्होंने माल रोड को और अधिक विकसित करने की भी चर्चा की। इस दौरान जगह-जगह पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी ली। 

उन्होंने पर्यटकों से बातचीत भी की। दिल्ली से आए एक परिवार के बच्चों से भी उन्होंने बात की। उन्होंने पूछा कि आप रोहतांग गए। बच्चों ने कहा नहीं। इन दिनों रोहतांग नहीं जाने दिया जा रहा। सोलंगनाला में बर्फ के बीच जरूर खूब मस्ती की। 

माल रोड में सैर के दौरान हिम आंचल टेक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सीएम का स्वागत किया। यूनियन के लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि जीपीएस टैक्सी में जरूरी किया गया है। लेकिन जिस कंपनी को जीपीएस लगाने का कार्य दिया था वह काम नहीं कर रही। जीपीएस भी खराब हो गए हैं।

ऐसे में अब उनकी टैक्सियों की पासिंग नहीं हो पा रही। यूनियन ने रोहतांग के लिए परमिट प्रणाली को बंद करवाने की भी गुजारिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीपीएस सिस्टम को बंद किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू को इसकी फाइल सौंपी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूनियन के टेक्सी स्टैंड के सौन्दर्यकरण, माल रोड के साथ लगते बिजली बोर्ड के सब स्टेशन तक मालरोड का विस्तार करने के भी निर्देश प्रशासन को दिए। उनके साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा भी मौजूद रहे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *