Congress : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट अचानक बदला, अब एयरपोर्ट से शुरू होगी यात्रा

[ad_1]

route of Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyaya Yatra suddenly changed, now the journey will start from the air

पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और शेखर बहुगुणा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट अचानक बदल गया है। अब यह यात्रा बमरौली एयरपोर्ट से शुरू होकर झलवा, राजरूपपुर, पुराना जीटी रोड, हिम्मतगंज, नखास कोहना, चौक कोतवाली से बाएं, घंटाघर चौराहा, जॉनसेनगंज  हीवेट रोड चौराहा, फायर ब्रिगेड चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, हिंदू हॉस्टल चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा, कटरा नेतराम चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद लक्ष्मी टॉकीज पानी टंकी चौराहे पर जनसभा होगी।

इसके बाद तेलियरगंज, फाफामऊ, मलाकहरहर से दाहिने सोरांव, मलाक चौधरी मलकिया, सोरांव, मऊआमा होते हुए प्रतापगढ़ के लिए रवाना होगी। शनिवार को राहुल गांधी यात्रा बीच में ही छोड़कर केरल के वायनाड रवाना हो गए। अब वह शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से सीधे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट बमरौली से झलवा, चकिया, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद होते हुए पुराने शहर में प्रवेश करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि राहुल गांधी को विशेष कार्य से केरल लौटना पड़ा है। अब यात्रा का रूट कुछ बदल गया है। पहले राहुल गांधी अंदावा की ओर से शहर में पहुंचने वाले थे, लेकिन अब वह बमरौली की ओर से शहर में प्रवेश करेंगे। कहा कि यात्रा को लेकर युवाओं और व्यापारियों सहित हर वर्ग में उत्साह का माहौल है। लोग राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जो कांग्रेस से कभी नहीं जुड़े थे अब उनका भी झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *