Corona: पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले आठ नए मरीज, चिंता में स्वास्थ्य विभाग

[ad_1]

Corona Update: Eight people have corona positive found in Muzaffarnagar Saharanpur and Bijnor of West UP

कोरोना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी के जिलों में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सहारनपुर जिले में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में दो और बिजनौर जनपद में शनिवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। वहीं, लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंता में है। 

कोरोना संक्रमित बढ़े, तीन और मरीज मिले

सहारनपुर जनपद में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। शनिवार को एक महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दो दिन पूर्व लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई है। इसमें तीन संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमित बाहर के हैं, जिनकी कोरोना जांच रेलवे स्टेशन पर हुई थी। इसके अलावा एक संक्रमित शहर का है, जो दो दिन पहले अस्पताल में बुखार होने पर गया था, जहां चिकित्सकों ने पहले कोरोना जांच कराई थी। तीन नए केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है, जबकि 10 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *