Corona Update: वाराणसी में तीन महिला डॉक्टर समेत 19 कोरोना संक्रमित मिले, बीएचयू अस्पताल में मास्क अनिवार्य

[ad_1]

Corona Update varanasi 19 people found covid positive  masks mandatory in BHU hospital

बीएचयू अस्पताल में कोरोना जांच
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बीएचयू में तीन महिला डॉक्टर और प्रोफेसर समेत 19 लोग संक्रमित मिले। इसमें हाल ही में जापान से लौटी कैलाशपुरा निवासी 25 वर्षीय महिला, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, रेलवे कर्मचारी, टूरिस्ट भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 1524 सैंपल की रिपोर्ट में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को 26 मामले सामने आए थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब बीएचयू अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों को अस्पताल की ओपीडी हॉल, जांच केंद्र सहित अन्य जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

इस बाबत बीएचयू अस्पताल की उपकुलसचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डा. रश्मि रंजन ने बुधवार को आदेश जारी किया। इसमें अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों और परिजनों से मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाकर रहने और बार-बार हाथ साफ करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *