Corona Warriors: दो और कोरोना वारियर्स के परिवार को एक करोड़, सीएम बोले- शहीदों का सम्मान करती है दिल्ली सरकार

[ad_1]

Delhi government has decided to give honorarium to 2 more Corona warriors

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। जहां दिल्ली में प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है और साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने शहीद कोरोना वारियर्स को एक करोड़ रुपये की राशि दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली एक मात्र ऐसा शहर था। हमने देखा कोरोना के वक्त कितनी समस्या हुई थी। उस समय भी कई ऐसे कोरोना वारियर्स थे, जिन्हेंने अपने जान दांव पर लगाकर लोगों की सेवा की। हमारी सरकार ने घर घर जाकर ऐसे लोगों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये की धनराशि दी। इसमें कई डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी, दिल्ली पुलिस, स्कूल टीचर हैं। इस लिस्ट में दो नामों को और जोड़ा गया है। 

सीएम ने आगे कहा कि जिसमें सतपाल, नर्सिंग ऑर्डरली और दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमित कुमार का नाम है। इन दोनों कोरोना वारियर्स के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 92 शहीद कोरोना वारियर्स को एक एक करोड़ की सम्मान राशि दे चुके हैं। दिल्ली सरकार ने 2 और कोरोना योद्धाओं को सम्मान राशि देने का फैसला लिया है।

दिल्ली में शुरू होगी प्रीमियम बस सेवा

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में जल्द ही प्रीमियम बस सेवा योजना शुरू होगी। इन बसों में सफर करने के लिए यात्री अपनी सीट पहले से ही एप के माध्यम से बुक करा सकेंगे। इनमें वाईफाई, जीपीएस, सीसीटीवी, पैनिक बटन समेत कई सुविधाएं होंगी। खास बात यह है कि योजना में एग्रीगेटर को किराया तय करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इन बसों का न्यूनतम किराया दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की वातानुकूलित बसों के अधिकतम किराये से अधिक नहीं होगा। इस योजना का उद्देश्य शहर में निजी वाहनों के उपयोग को कम कर बढ़ रहे प्रदूषण को घटाने में मदद करना है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *