Coronavirus in Kanpur: केपीएम कर्मी सहित 30 और कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हुई

[ad_1]

Coronavirus in Kanpur: 30 more corona infected including KPM personnel

कोरोनावायरस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर निवासी दुधमुंही बच्ची और उसकी मां सहित 30 और लोग कोरोना संक्रमित हो गए। नगर में कोरोना की मौजूदा लहर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है, जबकि अब तक 94849 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों ने इससे बचाव के लिए मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों में जाने से परहेज करने, सामाजिक दूरी बनाने, सेनेटाइजेशन आदि पर जोर दिया है।

मेडिकल कॉलेज के परिसर में रहने वाली 31 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बच्ची में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह रतनपुर, पनकी निवासी तीन साल की बच्ची, मन्नीपुरवा निवासी आठ साल के बच्चे हरजेंदरनगर निवासी सात साल के बच्चे सहित 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कल्याणपुर, नवाबगंज, घाटमपुर, पतारा, भीतरगांव में सवार्धिक मरीज मिले।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की आशंका में 2437 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें से 1299 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अन्य 1173 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *