[ad_1]

कोरोनावायरस
– फोटो : pixabay
विस्तार
कोरोना के पांच संक्रमित और मिलेकानपुर। कोरोना के पांच नए संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे 15 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों ने संक्रमितों से संपर्क किया। दो संक्रमितों के घर पर ताला लगा मिला। नगर में अब 43 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना संदिग्ध 1304 लोगों की सैंपलिंग कर जांच की गई। सीएमओ की टीमों ने 1280 सैंपल की जांच की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सिर्फ छह सैंपल की जांच की। उर्सला में 10 सैंपल की जांच की गई।
इन बातों का रखें ध्यान
– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
– घर से मास्क लगाकर निकले।
– दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
– सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।
[ad_2]
Source link