Crime: फेसबुक पर पुराने टायर बेचने का विज्ञापन डालकर यूपी के व्यापारी से अलवर में लूट, एक बाल अपचारी पकड़ा

[ad_1]

फेसबुक पर पुराने टायर बेचने का विज्ञापन डालकर यूपी के व्यापारी से अलवर में लूटपाट।

– फोटो : फाइल फोटो।

ख़बर सुनें

अलवर की भिवाड़ी की शेखपुर अहीर थाना पुलिस ने यूपी निवासी व्यापारी और उसके साथी से मारपीट कर नकदी, मोबाइल, एटीएम- क्रेडिट कार्ड लूटने के मामले एक बाल अपचारी को पकड़कर  लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। 

हिस्ट्रीशीटर स्वर्ण सिंह गिरोह का सरगना     

एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ में सामने आया कि थाना शेखपुर अहीर का हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ स्वर्ण सिंह उर्फ भवानी सिंह इस गिरोह का सरगना है।  गिरोह में शेखपुर अहीर थाना इलाके के सलारपुर मेव, शफीक मेव, कोलगांव थाना सदर इलाके के निवासी प्रीतम सिंह, नानगहेड़ी थाना शेखपुर अहीर इलाके के निवासी जाफर और उसका एक साथी शामिल है।

भवानी सिंह नाम से पुराने टायर बेचने का विज्ञापन डाला
 
 गिरोह के सरगना सोनू उर्फ स्वर्ण सिंह ने भवानी सिंह नाम से फेसबुक पर पुराने टायर बेचने का विज्ञापन डालकर यूपी में मेरठ के रहने वाले व्यापारी मजहर को तिजारा बुलाया। मजहर अपने दोस्त मोहम्मद रोहिल के साथ सोमवार को बस से थाना शेखपुर अहीर स्थित साहिल होटल पहुंचा। वहां से आरोपी भवानी सिंह उर्फ सोनू उर्फ स्वर्ण सिंह की ओर से भेजी गई एक हरियाणा नंबर की बोलेरो में बैठे दो लोगों ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया।  थोडा आगे चलने के बाद 4 लोग और गाड़ी में बैठ गए। उसके बाद बदमाशों ने मजहर और उसके साथी के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दोनों के मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद,  पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड छीन लिया। बदमाश दोनों को रास्ते में उतार कर फरार हो गए।

गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश जारी 

एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए  एएसपी विपिन शर्मा और सीओ प्रेम बहादुर सिंह के सुपरविजन में टीम बनाई गई। जिसका नेतृत्व थानाधिकारी दारा सिंह को सौंपा गया। टीम ने एक बाल अपचारी को पकड़कर घटना में इस्तेमाल हुई बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस ठगी और लूटपाट करने वाले गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *