CSA Ragging: कमेटी ने पीड़ित छात्र से की पूछताछ, सीनियर्स बोले- मुर्गा बन…लात घूंसों से पीटा, एफआईआर दर्ज

[ad_1]

CSA Ragging Case, Committee interrogated the victim student, FIR against two seniors

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्रथम सेमेस्टर के छात्र से दो सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। विरोध करने पर दोनों से उसे लात-घूंसों से मारा पीटा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों सीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विवि में 27 नवंबर की रात रैगिंग की घटना हुई थी। पीड़ित छात्र ने नवाबगंज थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को पीड़ित छात्र ने रैगिंग मामले की जांच कर रही विवि की कमेटी के सामने आपबीती बताई। डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. राजीव, डॉ. सर्वेश, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. श्वेता की अगुवाई में बनी कमेटी को छात्र ने बयान दिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *