[ad_1]

CTET 2023: साल्वर गैंग के गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्य गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर पुलिस ने सीटेट दिलवा रहे साल्वर गैंग के गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को सैदपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सीटेट दिलवा रहे साल्वर गैंग के गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को नसीरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- ‘अंकल लोग गंदे थे’: बदमाशों के चंगुल से छूटी मासूम मैत्री से पूछा क्या हुआ था, बोली-सोए थे तभी गले पर चाकू रखा
अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल, प्रवेश पत्र, 03 मोबाईल फोन,2330 रुपये व अन्य कागजात व फोटो बरामद किया गया। एसपी के मुताबिक अभियुक्तगणों द्वारा एक राय होकर कूटरचित दस्तावेज राहुल कुमार के आधार कार्ड पर अजय कुमार पुत्र धर्मराज सिंह निवासी पचवाहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज की फेक मिक्सिंग फोटो लगाकर उसे असली के रुप में प्रयोग करते हुए आर्थिक लाभ के उद्देश्य से इनके द्वारा यह कृत्य किया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
- .राहुल कुमार पुत्र हवलदार दूबे निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र करीब (28 वर्ष)
- जमालुद्दीन खाँ पुत्र सलाहुद्दीन खाँ निवासी उसिया थाना दिलदारनगर गाजीपुर उम्र करीब (35 वर्ष)
- अनुज कुमार यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी घाट पहाड़पुर गोड्डा नगर गोड्डा झारखण्ड उम्र करीब (28 वर्ष)
[ad_2]
Source link